सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 20 मई। जिला भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजयंती लहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प दिलाया।
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने एक आदर्श कार्यकर्ता के व्यवहार, सेवा, समर्पण और अनुशासन पर जोर दिया।
जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने ‘हमारा इतिहास, हमारा विकास’ विषय पर चर्चा करते हुए भाजपा की विचारधारा और संगठन के गौरवशाली इतिहास को साझा किया।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति की सराहना की और आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की दोनों सीटों पर जीत का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कमलेश जांगड़े ने की। इस अवसर पर संजय भूषण पांडे, भुवन मिश्रा, सुभाष जालान, केराबाई मनहर, शमशेर सिंह, जवाहर नायक, कामता जोल्हे और ज्योति पटेल सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


