सारंगढ़-बिलाईगढ़

पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
26-Mar-2026 6:02 PM
 पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन,  सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 26 मार्च।
सारंगढ़ में पेंशनरों के विभिन्न संगठनों द्वारा 25 मार्च को  धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन अखिल भारतीय पेंशनर संघ के आह्वान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। धरना स्थल सतनाम भवन में रखा गया, जिसके बाद रैली निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन से जुड़े कुछ मामलों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति बनी हुई है। उनके अनुसार, इसी मुद्दे को लेकर विरोध दिवस मनाया गया।
पेंशनर संगठनों ने अपनी मांगों में पेंशन से संबंधित लाभों को बहाल करने और लंबित मुद्दों के समाधान की बात रखी है।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट