सारंगढ़-बिलाईगढ़

दहिदा संकुल में उल्लास साक्षरता परीक्षा
23-Mar-2026 6:41 PM
दहिदा संकुल में उल्लास साक्षरता परीक्षा

सारंगढ़, 23 मार्च। विकासखंड के दहिदा संकुल में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत 22 मार्च को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिले के शिक्षार्थियों ने भाग लिया। दहिदा संकुल के विभिन्न विद्यालयों में भी परीक्षा और संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं।

कार्यक्रम के संचालन में संकुल के शिक्षकों एवं समन्वयकों की सहभागिता रही। जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी है।


अन्य पोस्ट