सारंगढ़-बिलाईगढ़

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान
17-Mar-2026 7:42 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान

सारंगढ़, 17 मार्च। जिला भाजपा कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 26 बैठक सम्पन्न हुई । जिसके अंतर्गत जिले में आगामी मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रभारी ने प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका, उसकी प्रासंगिकता एवं प्रभाव शीलता पर समग्र मार्गदर्शन दिया। इस जिला बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री द्वारिका साहू व अमित तिवारी, जिले के समस्त पदाधिकारी गण, सभी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारीगण, विषय वक्ता गण, मंडल अध्यक्ष व महा मंत्री गण सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट