सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 16 मार्च । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने माता कर्मा के जीवन और उनके योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कर्मा माता को भगवान कृष्ण की भक्त के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनके सामाजिक योगदान पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। संजय भूषण पांडे के अनुसार कर्मा माता का जीवन सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और अधिकारों से जुड़ा माना जाता है। उन्होंने कहा कि उस समय समाज में जाति और लिंग के आधार पर असमानताएं थीं, ऐसे दौर में किसी महिला द्वारा समाज को संगठित करने और अधिकारों के लिए आवाज उठाने को महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मा माता को सामान्यत: भक्ति परंपरा से जोडक़र देखा जाता है, जबकि उनके सामाजिक कार्यों और समाज को संगठित करने के प्रयासों पर कम चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मा माता को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक चेतना और महिलाओं की भागीदारी से जुड़े प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। पांडे ने कहा कि कर्मा माता का एक पक्ष महिला जागरूकता से भी जुड़ा बताया जाता है।
उनके अनुसार उस समय महिलाओं की सामाजिक भागीदारी सीमित मानी जाती थी, ऐसे में किसी महिला का नेतृत्व की भूमिका निभाना उल्लेखनीय माना जाता है।


