सारंगढ़-बिलाईगढ़

गौ मांस बरामद, पुलिस जांच जारी
07-Feb-2026 7:48 PM
गौ मांस बरामद, पुलिस जांच जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 फरवरी। सारंगढ़ शहर के मोची मोहल्ला क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ घरों में अवैध रूप से गौ मांस रखे जाने और उसकी बिक्री किए जाने की गतिविधि संचालित हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर कुछ मकानों में तलाशी ली, जहां से लगभग चार से पांच क्विंटल मांस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि यह मांस किस प्रकार का है। मामले में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह गतिविधि सिटी कोतवाली से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चल रही थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।


अन्य पोस्ट