सारंगढ़-बिलाईगढ़

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
31-Jan-2026 10:50 PM
ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

 सारंगढ़, 31 जनवरी। छ.ग.प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के अनुमोदन पश्चात सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल ने जिले के सभी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

सारंगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष कोमल शशि पटेल, सारंगढ़ नगर अध्यक्ष शोभा देवी अग्रवाल, कोसीर उलखर ब्लॉक अध्यक्ष अनिता देवी बनज, बरमकेला ब्लॉक शकुंतला श्रीवास, सरिया ब्लॉक डॉ.अनितापात्रे , बिलाईगढ़ ब्लॉक योगेश्वरी साहू, और सरसीवां ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर विमला साहू की नियुक्ति कर दी गई है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने शुभकामनाएं भी दी हैं।


अन्य पोस्ट