सारंगढ़-बिलाईगढ़

शराब संग एक गिरफ्तार
05-Jan-2026 3:49 PM
 शराब संग एक गिरफ्तार

सारंगढ़, 5 जनवरी।  थाना सरिया पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कि या है।

 

 3 जनवरी को  पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भीखमपुरा का गौरीशंकर कुर्रे भारी मात्रा में शराब लेकर पैदल आ रहा है।  भीखमपुरा गौशाला के पास कच्ची रास्ता में घेराबंदी कर आरोपी गौरीशंकर  को पकड़ा गया।

आरोपी गौरीशंकर कुर्रे के कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर पॉलीथीन में भरा 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रु. मिलने पर अवैध महुआ शराब को जब्त किया गया तथा आरोपी गौरीशंकर के विरुद्ध थाना सरिया में धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट कायम कर कार्रवाई  करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट