सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से संगीत ठाकुर समीर ठाकुर द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए। दोनों ने वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह सेवा कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची शुभकामना है। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में हरिनाथ खूंटे, जय बानी, महेंद्र केजरीवाल, संगीत ठाकुर, प्रकाश अग्रवाल, कुलकित चंद्रा, परिमल चंद्रा, राजा गुप्ता, जुली ठाकुर, सूरज गुप्ता एवं मुनु थवाईत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


