सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 फरवरी। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचन्द देवांगन ने वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी के पेश किए बजट कोपूरी तरह फीका निराशाजनक और दिशाहीन बताया है। यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उद्योगपति हितैसी और जनता विरोधी है। किसानों और पिछड़े जिलों की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला है।
शिक्षा के गिरते स्तर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार नई भर्तीयों को जान बूझकर रोक लगाकर डीएड, बीएड,एवं टीईटी के छात्रों के साथ एवं शिक्षा के साथ छलावा कर रही है। एवं दिन ब दिन भाजपा सरकार स्कूल बंद कर प्रदेश में शराब दुकान खोलने की काम कर रही है।
प्रदेश की सडक़ों में गड्ढे भरे हैं बिजली की बिल आसमान को छू रहा है। सरकार कृषि,युवा रोजगार,और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित बेटियों के लिए दुर्गावती योजना किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के नाम पर ढिढ़ोरा पिट रही है जबकि इनकी बजट में कोई भी वर्ग को सम्मान नहीं दिया गया है। प्रदेश बजट पूरी तरह का फीका है इस बजट से प्रदेश की जनता को ठगने की काम किया गया है।


