सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
22-Dec-2025 10:10 PM
कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 22 दिसंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सारंगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक  संस्थाओं का राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ दर्ज प्रकरण राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं।

प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा कानून को कमजोर या समाप्त करने की कोशिशों का आरोप लगाया और कहा कि इससे गरीब और मजदूर वर्ग प्रभावित होगा।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को हाशिये पर डालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान इन मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट