सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर। भाजपा सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि रविवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली में कांग्रेसियों के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का घोर अपमान किया गया, जो कि निंदनीय हैं।
जयप्रकाश बानी ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने रैली में मोदी के खिलाफ नारे लगाए। नरेंद्र मोदी भाजपा के नहीं अपितु पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, 140 करोड़ देशवासियों का नेतृत्व करते हैं। इस प्रकार गांधी परिवार के सामने ही उनके कार्यकर्ताओं ने केवल नरेन्द्र मोदी का ही नहीं बल्कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पूरे देशवासियों का अपमान किया है।
हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के सामने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करना घृणित एवं अक्षम्य है। अपनी इस करतूतों के लिए कांग्रेस पार्टी को सभी देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए। मोदीजी का विरोध करते करते कांग्रेसी स्तरहीन राजनीति पर उतर गये हैं, इसीलिए देश की जनता चुनाव दर चुनाव कांग्रेस पार्टी को नकारते जा रही है।
प्रधानमंत्री के अपमान को आम जनता भूलेगी नहीं और बंगाल, असम विधानसभा सहित आगामी सभी चुनावों में कांग्रेस को हराएगी।


