राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 दिसंबर। गौरांश विला रिद्धी-सिद्धी कालोनी फेस-2 राजनांदगांव में रविवार 22 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। भागवत कथा का आयोजन स्व. अनिल कुमार सार्वा एवं स्व. श्रीमती निर्मलाकांत सार्वा की पुण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है। कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री श्याम उपाध्याय श्री आयोध्या धाम उत्तरप्रदेश के मुखारविंद एवं पं. आचार्यश्री अनिल तिवारी पनेका वाले की उपस्थिति में प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक होने जा रहा है।
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस रविवार को कलश यात्रा के साथ-साथ भागवत कथा का आरंभ हो गया। वहीं प्रथम दिवस गोकर्ण उपाख्यान हुआ। द्वितीय दिवस सोमवार को भीष्म स्तुति, शुकदेव आगमन, तृतीय दिवस सृष्टि प्रकरण, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, चतुर्थ दिवस प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, वामन चरित्र, संक्षिप्त श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पंचम दिवस बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, षष्टम दिवस रासलीला, मथुरा गमन, कंस उद्धार, गोपी उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण रूख्मणी विवाह, सप्तम दिवस सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, मथा विश्राम तथा अंतिम व अष्टम दिवस गीता पाठ, तुलसी वर्षा एवं हवन पूर्णाहुति एवं प्रसादी भंडारा किया जाएगा। उक्त आयोजन लोकेश कुमार-श्रीमती शैलेन्द्र साहू एवं परिवार द्वारा कराया जा रहा है।