राजनांदगांव

राजनांदगांव, 16 दिसंबर। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 14 दिसंबर को प्रो.जेके मेहता जयंती का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमिता बख्शी के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. अमिता बख्शी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रो. जेके मेहता का जन्म हमारे शहर राजनांदगांव में हुआ। वर्तमान समय में हमें प्रो.जेके मेहता के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुमीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो. जेके मेहता के आर्थिक विचार भारतीय संस्कृति संतोषं परं सुखम् के अनुरूप हैं। हमारे संसाधन सीमित हैं।
अत: प्रो. मेहता अधिकाधिक उपभोग वाली पाश्चात्य संस्कृति के विपरीत उपभोग को सीमित करने पर बल देते हैं। अतिथि व्याख्याता डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि गांधी भी प्रो.जेके मेहता के आर्थिक विचारों से प्रभावित थे।
एमए अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों खुशी कौशिक, मुस्कान तिवारी, वैष्णवी सिंह बघेल, छाया साहू व यमाकांत सिन्हा ने कहा कि प्रो.मेहता के आवश्यकताएं कम करने के विचार वर्तमान समय में भी उपयोगी हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीना प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दुर्गेश्वरी मण्डावी, दीप मानिकपुरी, आकाश सिन्हा, जया साहू, सुप्रिया साहू एवं अन्य छात्र उपस्थित थे।