राजनांदगांव

झांकी पुरस्कार पुन: प्रारंभ करने की मांग
04-Sep-2024 3:42 PM
झांकी पुरस्कार पुन: प्रारंभ करने की  मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 सितंबर।
तिरंगा मंडल ने मुख्यमंत्री गणेश झांकी पुरस्कार पुन: प्रारंभ करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखा। 
 तिरंगा मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री गणेश झांकी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि नगर निगम के निर्णय के अनुसार से विजयी गणेश मंडलों को प्रदाय की जाती थी। इसके अलावा प्रत्येक विसर्जन झांकी, स्थल सजावट समितियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती थी, जो कि विगत 6 वर्षों से प्रदान नहीं की जा रही है। जिसके लिए तिरंगा गणेश मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेश्राम, सचिव रजत भोईर पिन्टू, सहसचिव अखिलेश ठावरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने गणेश पर्व पर संस्कारधानी में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी जाने वाली गणेश झांकी पुरस्कार राशि व प्रोत्साहन राशि को पूर्व की दी जाने वाली राशि में वृद्धि कर पुन: प्रारंभ किए जाने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को मांग पत्र सौंपकर आग्रह किया है। 


अन्य पोस्ट