राजनांदगांव

महाकाल महिला मंडल ने चलाया अभियान
07-May-2023 2:49 PM
महाकाल महिला मंडल ने चलाया अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मई।
महाकाल महिला मंडल दुर्गा मंदिर किलापारा की महिलाओं ने मंदिरों से निकलने वाली निर्वाण सामग्रियों को सुरक्षित स्थान पर विसर्जित करने का अभियान शुरू किया। 

मंडल की महिलाओं ने बताया कि सप्ताह में एक दिन शहर के मंदिरों से सामग्रियों को एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा। मंडल की महिलाओं ने बताया कि शहर के तालाब, कुंए और जलाशयों में प्रदूषण की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में मंडल की महिलाएं एक नया अभियान शुरू किया है। 

महाकाल महिला मंडल की नीता वर्मा, रेखा कुंभकार और अंजु श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मंडल में करीब 25 से 30 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों से निकलने वाली निर्वाण सामग्रियों को वाहन के माध्यम से सप्ताह में एक दिन एकत्रित कर सुरक्षित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा।

महिलाओं का कहना है कि शहर में पानी का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग आसपास के जलाशयों, तालाबों और कुंओं में निर्वाण सामग्रियों को विसर्जित कर देते हैं। ऐसे में कुंओं और तालाबों का पानी गंदा व प्रदूषित  होता है।


अन्य पोस्ट