राजनांदगांव

महापौर ने किया शिविर का शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अक्टूबर। धनवंतरी जयंती पर महापौर हेमा देशमुख ने गत् दिनों चिखली में शासकीय आयुष पाली क्लीनिक द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला व शिविर का शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के लिए प्राचीन काल से आयुर्वेद की परंपरा रही है। चरक संहिता एवं वेदों में इसकी जानकारी मिलती है।
हमारे बुजुर्गों ने आयुर्वेद को अपनाया है और हम उनसे सीखते आए है। समय की रफ्तार में अपनी जमीन नहीं छोडऩा चाहिए। हमारे ऋषि-मुनि स्वस्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद के बारे में बताते है। स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने के लिए आयुर्वेद को अपनाएं। कार्यक्रम में हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम अंतर्गत योगदान के लिए राहुल यादव तथा आयुर्वेद पोषक आहार के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती सोनवानी, श्रीमती रूपलता टंडन, श्रीमती विनीता खोब्रागढ़े को सम्मानित किया गया।
शिविर में लगभग 635 नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया।
जनसामान्य को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रोशर का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बैनाबाई टुर्हाट, अरविन्द वर्मा, पूर्णिमा नागदेवे उपस्थित रहे। डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र मेश्राम, डॉ. हर्षा दुबे, डॉ. योगेशवरी ठाकुर, डॉ. इकबाल, डॉ. पन्नालाल वासनिक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
डॉ. प्रांजली ने धनवंतरी वंदना एवं डॉ. पूजा अग्रवाल ने मंच संचालन किया।