रायगढ़
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल
02-Dec-2024 4:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 दिसंबर। लामीदरहा आमापाल चौक पर सडक़ दुर्घटना घटी। हादसा तब हुआ जब एक नशे में धुत व्यक्ति स्कार्पियो चला रहा था। वाहन चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर 11 केवी के बिजली खंभे को तोड़ते हुए पलट गई।
दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने में मदद की। रायगढ़ ग्रामीण ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवि यादव ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे