रायगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
09-Feb-2026 7:21 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 9 फरवरी। परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर छत के रास्ते रात के अंधेरे में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर 06 फरवरी की रात्रि बालिका के पिता द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि 06 फरवरी की शाम वह अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गया हुआ था और घर में बच्चे मौजूद थे। रात्रि करीब 10 बजे जब वे घर लौटे तो पुत्री ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में दिलसाय चौहान छत के ऊपर बने गेट से घर के भीतर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।


अन्य पोस्ट