रायगढ़

चार श्रम कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन
13-Feb-2026 6:04 PM
चार श्रम कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन

रायगढ़, 13 फरवरी। केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के परिपेक्ष्य में ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के तत्वाधान में सत्ती गुड़ी चौक में धरना-प्रदर्शन कर चार श्रम संहिता के खिलाफ आवाज बुलंद  किया गया। धरना प्रदर्शन में बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन एम.आर. एसोसिएशन, किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, प्रगतिशील पेंशनर्स संघ, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन बी. एस. एन. एल. एम्प्लॉयज एसोसिएशन, बैंक कर्मचारी संघ( रिटायर्ड)  इप्टा सहित विभिन्न जनसंगठनों की भागीदारी रही.कार्यक्रम की शुरुआत गगनभेदी नारेबाजी के साथ हुई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स), श्रमिक विरोधी नीतियों तथा महंगाई, बेरोजगारी,एवं सरकार के कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों, वर्तमान बजट में आम जनता, कर्मचारियों और किसानों की उपेक्षा के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि नए श्रम कानूनों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे, स्थायी रोजगार की सुरक्षा घटेगी तथा निजीकरण और ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग के हितों के प्रतिकूल हैं।


अन्य पोस्ट