रायगढ़

मतांतरण पर विवाद, हिंदू संगठन का हंगामा
03-Nov-2024 8:48 PM
मतांतरण पर विवाद, हिंदू संगठन का हंगामा

 शिकायत के बाद जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 नवंबर। रायगढ़ जिला मुख्यालय में मतांतरण का एक और मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के सदस्यों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे दर्जन से भी अधिक लोगों को पकडक़र आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र में अंतर्गत मि_ुमुड़ा मोहल्ले के स्थित संतोष चौहान के मकान में आज सुबह प्रार्थना सभा की जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को लगी, तब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेने के साथ-साथ  कुछ सामानों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

हिंदू संगठन के नेता व एबीवीपी के पदाधिकारी अंशु टूटेजा ने बताया कि कई महीनों से हमें सूचना मिल रही थी कि यहां प्रार्थना के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस सूचना पर उनके द्वारा लगातार रेकी की जा रही थी। इसी बीच आज सुबह जानकारी मिली कि मि_ुमुड़ा के संतोष चैहान के मकान में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनकी टीम जब यहां पहुंची, तब सडक़ तक आवाज आ रही थी और लोगों को प्रभु यीशु के ताकतों के बारे में बताया जा रहा था। उनके द्वारा लोगों से यह भी कहा जा रहा था कि आप लोग हमारे साथ जुडिय़े आप सभी के दुख तकलीफ दूर होगी।

अंशु टूटेजा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और जब वे अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे बस चार लोग हैं, जब वे अंदर पहुंचे तो देखा कि 15 से 20 महिलाएं प्रार्थना कर रही थीं। काफी तादाद में वहां से सामान बरामद किया गया है। हम चाहते हैं जो भी मतांतरण करवाता है, उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई हो।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि जांच के लिये मि_मुड़ा पुलिस टीम पहुंची है। जांच के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कमरे के अंदर 10 से 15 लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट