रायगढ़

घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर रेप, अधेड़ आरोपी गिरफ्तार
03-Nov-2024 8:09 PM
घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर रेप, अधेड़ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 नवंबर।  रायगढ़ जिले में घर के बाहर बैठी महिला को गली में ले जाकर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल शाम को तबीयत ठीक नही होनें की वजह से शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने ही घर के बाहर परछी में बैठी थी। तभी आरोपी नेहरू खडिय़ा (56) वहां पर पहुंचा और उसे जबर्दस्ती गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

पीडि़ता ने उक्त मामले की शिकायत थाने में की। जिसके बाद पुसौर पुलिस उक्त मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी नेहरू खडिया को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट