रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 अक्टूबर। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल अपनी पूरी टीम के साथ शहर के अलग-अलग अनाथ आश्रम में पल रहे बच्चों के बीच पहुंचे और घंटों तक पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने बच्चों को मिठाईयां व पटाखे बांटकर दीपावली का खुशियों को साझा किया। इतना ही नहीं पहली बार खाखी वर्दी पहने अधिकारियों की संवेदना देखने को मिली।
ऐसा अवसर कम देखने को मिलेगा, जब कानून व्यवस्था के लिये चौक-चौराहों पर ड्यूटी के लिए तैनात पुलिस बच्चों के बीच पहुंचे और दीपावली के त्यौहार को मनाने के लिए अपनी खुशियों को साझा करें।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम चक्रधर बाल सदन के अलावा अन्य ऐसी जगह पहुंची, जहां अनाथ बच्चे ऐसी खुशियां का इंतजार करते हैं।
बच्चों के बीच जाकर दिव्यांग पटेल व उनकी टीम ने बच्चों को मिठाईयां खिलाते हुए पटाखे भी बांटे, जिसके चलते बच्चों के चेहरे की खुशियां देखते ही बनती थी।


