रायगढ़

गाड़ी मालिकों में निराशा व असंतोष- ट्रेलर मालिक संघ
29-Oct-2024 9:51 PM
गाड़ी मालिकों में निराशा व असंतोष- ट्रेलर मालिक संघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 29 अक्टूबर। ट्रेलर मालिक संघ के सदस्यों ने होटल अंश में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2021-2022 में कम भाड़े की वजह से जिले के अधिकतर गाड़ी मालिकों की हालत बदतर हो गई थी और लंबे संघर्ष के बाद सरकारी खदानों के भाड़े में संशोधन हो पाया जिससे की गाड़ी मालिक को थोड़ी राहत मिली थी, परन्तु अब जिले में अधिकतर परिवहन निजी खदानों से होने और निजी खदान संचालकों द्वारा मनमाना भाड़ा निर्धारित कर बाहरी गाडिय़ों से परिवहन कराये जाने की वजह से आज जिले के गाड़ी मालिकों में काफी निराशाजनक और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ट्रेलर मालिक कल्याण संघ सभी निजी खदानों से और लोकल उद्योगों से जिले के अन्दर परिवहन होने वाले सभी परिवहन कार्य का भाड़ा निर्धारण सर्व सम्मति से करते हुए इसे आगामी 01 नवंबर से लागू करने हेतु सभी को भेजा जा रहा है साथ ही इस भाड़ा सूची को समाचार पत्रों के माध्यम से भी सभी की जानकारी हेतु प्रकाशित कराया जा रहा है, और अपील की जा रही है कि इस भाड़ा को तय समय पर लागू करने की कृपा करे, भाड़ा लागू न किए जाने की दशा में पूरे जिले के गाड़ी मालिक परिवहन कार्य बंद करने के लिए बाध्य होगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित खदान संचालक और उद्योग की होगी।


अन्य पोस्ट