रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 अक्टूबर। खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कल रात, 27-28 अक्टूबर को खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार नाग और उनकी टीम ने रात गश्त के दौरान एफसीआई मोहल्ला ठाकुरदिया के जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए ताश पत्तों से जुआ खेल रहे लोगों को मौके पर पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्याम लाल यादव, डेनियल उरांव, छोटू उर्फ विमल निषाद, अजय दास महंत, सुनील कुमार निषाद और सोनू रौतिया सभी आरोपी एफसीआई मोहल्ला ठाकुरदिया और भैनापारा थाना खरसिया के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके पर कुल नगद राशि 9,340 रुपये, 52 पत्तों की ताश और एक प्लास्टिक की बोरी को गवाहों की उपस्थिति में जब्त की है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


