रायगढ़

तीन दिनों तक चक्रधरनगर फाटक रहेगा बंद
15-Sep-2024 7:01 PM
तीन दिनों तक चक्रधरनगर फाटक रहेगा बंद

रायगढ़,15 सितंबर। चक्रधर नगर फाटक आगामी तीन दिनों 20,21 और 22 सितंबर को लिए बंद रखा जाएगा। आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य करने के कारण रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल  अंतर्गत मानव सहित समपार संख्या 287 (चक्रधरनगर फाटक) को  20, 21 और 22 सितंबर कुल तीन दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। यह फाटक रात बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। रेल्वे प्रशासन ने इसकी वजह आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य करना बताई है।

इस मरम्मत कार्य के दौरान जनता आवागमन के लिए केलो ब्रिज के नीचे की सडक़ मार्ग का उपयोग कर सकती है। रेल प्रशासन ने जनता को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए  सहयोग की आशा की है।


अन्य पोस्ट