रायगढ़

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सीएम-गृहमंत्री का पुतला फूंका
18-Aug-2024 4:44 PM
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में  सीएम-गृहमंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 18 अगस्त। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर में गिरफ्तारी की खबर से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार का पुतला दहन किया गया।

ज्ञात हो कि बलौदा बाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी की खबर से युवा कांग्रेस में नाराजगी देखी जा रही थी।

प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा कल प्रदर्शन किया गया है वहीं रायगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व एवं आशीष यादव के कुशल संचालन में जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर शहर के स्टेशन चौक पर विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए, छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने भी अपने साथियों के साथ पुतला दहन कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया,पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओ के बीच भारी झूमा झपटी और संघर्ष देखने को मिला अंतत: युवा कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे,जायसवाल ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भाजपा की दमनकारी नीति हावी है,यहां पर व्यक्ति विशेष की राजनीति चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह घबराई हुई है,और यही वजह है कि देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें जबरन परेशान करने की नियत से प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है। आशीष ने कहा कि सरकार की इन्ही दमनकारी नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा विष्णुदेव साय सरकार का पुतला दहन किया गया है।


अन्य पोस्ट