महासमुन्द

क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण 2 साल में पूरा नहीं, 7-8 माह और लगेंगे
28-Dec-2025 4:09 PM
क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण 2 साल में पूरा नहीं,  7-8 माह और लगेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 दिसंबर। सीजी एमएससी द्वारा जिला अस्पताल में बनाये जा रहे 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक को पूर्ण होने में अभी और समय है। प्रारंभ से ही इसका निर्माण विलंब से शुरू होने की वजह से यह अब तक पूर्ण नहीं हो पाया। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में बनाये जा रहे क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक पूर्ण हो चुके हैं। अब वहां चिकित्सकीय संसाधनों की स्थापना भी शुरू की जा रही है। जानकारी अनुसार प्रारंभ से ही इसका निर्माण कछुआ गति से चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल ब्लॉक को 2 वर्षों को पूर्ण करना था। वर्ष 2023 दिसम्बर से निर्माण शुरू हुए इस अस्पताल को आज की स्थिति में 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन अब भी भवन अपूर्ण है। वर्तमान में चौथे फ्लोर का प्लास्टर का काम जारी है। प्लास्टर का काम पूरा होने के बाद ही अस्पताल में टाइल्सए दरवाजेए बिजली सहित अन्य फिनिशिंग कार्य शुरू किया जायेगा। ऐसे में 8.9 माह से और भी अधिक समय अस्पताल ब्लॉक में लग हये। सडक़ हादसे सहित गंभीर बीमारियों से होने वाले मौत के आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से ही केन्द्र शासन की योजना के अनुसार प्रत्येक जिले में अस्पताल ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें महासमुंद भी शामिल है। महासमुंद जिला के लिये कुल 23 करोड़ 75 लाख रुपए का इसके निर्माण के लिये स्वीकृत मिली थी।

सीजीएमएससी के आधिकारिक टेंडर नियमों के अनुसार 50 बिस्तरीय अस्पताल ब्लॉक के सिविल निर्माण, बिजली और सैनिटरी कार्यों को पूरा करने के लिए अनुबंध की तारीख से 24 महीने 730 दिन का समय दिया जाता है।  चूंकि महासमुंद में मुख्य चिकित्सा बुनियादी ढांचे का निर्माण अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था,इसलिए निर्धारित 24 महीनों की अवधि अक्टूबर 2025 के आसपास समाप्त होनी थी। वर्तमान में दिसंबर 2025 परियोजना की आधिकारिक समयसीमा को मेडिकल कॉलेज के अन्य घटकों के साथ समन्वित करते हुए 31 मई 2026 तक बढ़ाया गया है। जुलाई 2025 से सीजीएमएससी द्वारा मेडिकल उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसमें आमतौर पर 6-8 महीने लगते हैं।

ऐसे में यदि वर्तमान गति से कार्य चलता रहा तो अस्पताल ब्लॉक को अगले 150 से 160 दिनों मतलब लगभग मई 2026 के भीतर पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य है। महासमुंद में बेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पताल के बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था। जिसके लिए मई 2026 की समयसीमा तय की गई है।

 चूंकि इस परियोजना के लिए कुल 24 महीने की अवधि नर्धारित है और निर्माण को शुरू हुए लगभग 2 बाल होने वाले हैं। यह कार्य अपने अंतिम चरणों है। दिसंबर 2024 में अस्पताल ब्लॉक की नींव काम शुरू हुआ था। जिसके आधार पर 2025 अंत तक ढांचागत कार्य काफ ी हद तक पूरा होने की संभावना है।

बहरहाल, 50 बिस्तरीय अस्पताल की महासमुंद में इन दिनों अति आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस वक्त जिला अस्पताल के ढांचे में जैसे-तैसे मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की गाइड लाइन के अनुसार यहां कुल 600 बेड होने चाहिये। लेकिन जिला अस्पताल में पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से बेड की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है। जैसे-तैसे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 100 बिस्तरीय अस्पताल में 330 बिस्तर तक इसे आगे बढ़ाया।

 वर्तमान में यदि गर्मी में लू तथा ठंड से शीत लहर या फिर एकाएक संक्रामक बीमारियों के मौसम आये तो यहां बेड कम पडऩे लगते हैं। इस अस्पताल में केवल महासमुंद ही नहीं बलौदाबाजार,गरियाबंद, आरंग तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी मरीज आते हैं।


अन्य पोस्ट