महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में शुक्रवार को रसायनशास्त्र विभाग में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद सी कॉस्ट रायपुर छग के आदेशानुसार इनके द्वारा स्थापित वैज्ञानिकीय गतिविधियों के कार्यक्रम के आयोजन में बैठक प्राचार्य करुणा दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में वैज्ञानिकीय गतिविधियों एवं कार्यक्रम को मनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक की अनुमति एवं आपसी विचार विचार विमर्श के बाद सीकॉस्ट द्वारा स्थापित वैज्ञानिकीय गतिविधियों कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रम की 03 दिवस क्रमश: 13 जनवरी, 20 जनवरी एवं 27 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। 13 जनवरी वैज्ञानिकीय रंगोली प्रतियोगिता होगी जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थी को प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिसमें प्रथम ग्रुप में एकल प्रतिभागी रंगोली एवं द्वितीय समूह में में समूह वाले रंगोली प्रतिभागी भाग ले सकते हंै।
इसके बाद 20 जनवरी 2026 को वैज्ञानिकीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। 27 जनवरी 2026 को कबाड़ से वैज्ञानिकीय वस्तुओं का जुगाड़ कर मॉडल बनाएंगे। निर्णायक के रूप में रसायन, भौतिक, गणित, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, के एक-एक सदस्य रहेंगे। उक्त बैठक में डा. ई. पी चेलक विज्ञान संकाय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक, मनीराम धीवर विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र, सरस्वती सेठ विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र, प्रियंका सोनवानी विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र, नम्रता तम्बोली अतिथि व्याख्याता रसायनशास्त्र, डॉ. जागृति चन्द्राकर अतिथि व्याख्याता वनस्पतिशास्त्र, डा. प्रिया बारीक अतिथि व्याख्याता, भौतिकशास्त्र, चन्द्रप्रकाश चतुर्वेदी अतिथि व्याख्याता गणित, रूपावती अतिथि व्याख्याता गणित, रोहिणी देवांगन अतिथि व्याखता गणित, मुकेश कुमार ढीढी जनभागीदारी व्याख्याता प्राणिशास्त्र उपस्थित थे। संचालन मनीराम धीवर विभागाध्यक्ष भौतिकशास्त्र ने किया। अंत में डॉ. ई पी चेलक कार्यक्रम संयोजक ने आभार व्यक्त किया।


