ताजा खबर

जब एससीएस ऋचा शर्मा पौन घंटे लिफ्ट में फंसी रहीं
20-Apr-2026 11:06 AM
जब एससीएस ऋचा शर्मा पौन घंटे लिफ्ट में फंसी रहीं

रायपुर, 20 अप्रैल। तेलीबांधा एयरपोर्ट तिराहा स्थित करेंसी टावर में आज सुबह लगभग 6:30 बजे छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी एसीएस ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। बताया जा रहा है कि ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।

लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने का कोई रास्ता, जिससे  को घबराहट होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। 
सबसे गंभीर बात यह रही कि लिफ्ट के अंदर कोई इमरजेंसी अलार्म सिस्टम या हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते मदद पहुंचने में काफी समय लग गया। 

ऋचा ने  किसी तरह अंदर से फोन कर प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की महिला अधिकारी ने लिफ्ट के दौरान कांपलेक्स की बदहाली को लेकर राज्य के उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी काल करके जानकारी दी। पावर बैकअप, सोलर पावर नहीं होने आदि के विषय में भी जानकारी ली। काफी मशक्कत के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खोला गया तो अधिकारी बाहर निकलीं। लोगों का कहना है कि बिना हवा और रोशनी के इतनी देर तक बंद रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें संभलने में काफी समय लगा।


अन्य पोस्ट