ताजा खबर
श्रद्धा महिला मंडल ने भीषण गर्मी में लगाए 3 वाटर कूलर
20-Apr-2026 11:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 20 अप्रैल। बिलासपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल ने शहर के प्रमुख स्थानों पर तीन प्याऊ की शुरुआत की है। 19 अप्रैल को मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन के मार्गदर्शन में इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी चौक पर वाटर कूलर स्थापित कर सार्वजनिक जल सेवा प्रारंभ की गई।
इस व्यवस्था के तहत राहगीरों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी के बीच ठंडा और स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम की शुरुआत आम पना वितरण से की गई। यहां जल ही जीवन है, का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनीता बी. फ्रैंकलिन, विनीता जैन और सुभाश्री महापात्रा सहित मंडल की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


