ताजा खबर

निकायों की छवि सुधारने सक्रिय हों..
20-Apr-2026 11:26 AM
निकायों की छवि सुधारने सक्रिय हों..

निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम सख्त तेवर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर,20 अप्रैल।
डिप्टी सीएम अरुण साव की अध्यक्षता में नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में नगरीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने सभी निगम आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने शहरों की जरूरतों के मुताबिक ठोस और व्यावहारिक कार्ययोजना बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि निकायों की व्यवस्था और छवि सुधारने के लिए अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में नगर निगमों के अभियंताओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि विकास कार्य टिकाऊ और मानक के अनुरूप हों।

साव ने यह भी कहा कि नगर निगम ऐसे मॉडल कार्य करें, जिससे नगर पालिकाएं और नगर पंचायतें प्रेरणा ले सकें और प्रदेशभर में बेहतर नगरीय विकास सुनिश्चित हो।

समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी मौजूद हैं।


अन्य पोस्ट