ताजा खबर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत और 20 घायल
20-Apr-2026 12:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में सोमवार को एक बस खाई में गिर गई. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं.
पीटीआई के मुताबिक़, हादसा सुबह क़रीब 10 बजे राम नगर इलाक़े के कघोट गांव के पास हुआ, जब बस एक मोड़ से गुज़र रही थी.
हादसा होने के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौक़े पर पहुंचे और बचाव शुरू किया. उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला. कुछ देर बाद पुलिस और राहत दल भी वहां पहुंच गए.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख प्रकट किया है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


