ताजा खबर

कांग्रेस ने पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा- भारत की विदेश नीति को बड़ा झटका
20-Apr-2026 12:23 PM
कांग्रेस ने पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा- भारत की विदेश नीति को बड़ा झटका

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब भारत को अपनी विदेश नीति की रणनीति पूरी तरह बदलनी होगी.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "वह (पाकिस्तान) आज कथित तौर पर अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का दूसरा दौर होस्ट कर रहा है."

"प्रधानमंत्री मोदी की क्षेत्रीय और वैश्विक रणनीति पाकिस्तान को अलग-थलग करने में नाकाम रही है. बल्कि पाकिस्तान को एक नया रूप और पहचान मिल गई है, जो उस छवि से बिल्कुल अलग है जिसे मनमोहन सिंह ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद बनाने में कामयाबी पाई थी."

जयराम रमेश ने लिखा, "फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार थे, वो अब राष्ट्रपति ट्रंप के फ़ेवरेट बन गए हैं."

उन्होंने लिखा, "यह मोदी जी की विदेश नीति के लिए बहुत बड़ा झटका है. भारत को अपनी कूटनीतिक रणनीति और तरीकों को पूरी तरह बदलने की ज़रूरत है, जो मोदी जी करने में सक्षम नहीं हैं."

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के दूसरे दौर की वार्ता के लिए पाकिस्तान अपने यहां तैयारियां कर रहा है.

लेकिन ईरान ने पुष्टि नहीं की है कि वह इस चर्चा में शामिल होगा या नहीं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट