ताजा खबर
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नया इनकम टैक्स क़ानून एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स नियमों को और आसान बनाया जाएगा, जिन्हें जल्द नोटिफ़ाई किया जाएगा
- इनकम टैक्स फ़ॉर्म को आसान बनाया जाएगा
- रिवाइज़ रिटर्न मामूली फ़ीस के साथ 31 मार्च तक जमा हो सकेगा
ऑरेंज इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री की घोषणाएं-
- गेमिंग और कंटेंट सेक्टर को बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा
- 2030 तक 20 लाख पेशेवर लोग तैयार होंगे
- 15 हज़ार सेकेंड्री स्कूल में कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगे
ऑरेंज इकोनॉमी या क्रिएटिव इकोनॉमी, उन सेक्टर्स को कहते हैं जो व्यक्तिगत क्रिएटिविटी, स्किल और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर आधारित होते हैं, जिसमें कला, डिज़ाइन, फ़ैशन, फ़िल्म, संगीत और डिजिटल कंटेंट शामिल हैं.
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में और भी घोषणाएं की हैं-
- तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनेंगे
- जामनगर में आयुर्वेद रिसर्च सेंटर
- हर ज़िले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव
- कृषि क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होगा
- भारत विस्ता नाम से अलग-अलग भाषाओं में होगा ये टूल


