ताजा खबर

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग
01-Feb-2026 3:05 PM
 इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग

 कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 फरवरी।
शहर के गीदम रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद देर रात लगभग 12 बजे के आसपास वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना आसपास के लोगों और दुकान संचालक को दी गई। कुछ ही समय में धुआं बढऩे लगा।
सूचना मिलने पर दुकान का शटर खोला गया, तब तक दुकान के अंदर आग फैल चुकी थी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
आग से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।


अन्य पोस्ट