ताजा खबर

राजिम कुंभ मेले के लिए रेल सुविधा शुरू, 15 फरवरी तक चलेंगी चार मेमू स्पेशल गाड़ियां
01-Feb-2026 2:55 PM
राजिम कुंभ मेले के लिए रेल सुविधा शुरू, 15 फरवरी तक चलेंगी चार मेमू स्पेशल गाड़ियां

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 1 फरवरी।  रेलवे ने राजिम कुंभ मेले के मद्देनज़र विशेष पहल की है। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी से 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम–रायपुर सेक्शन पर मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को तेज, किफायती और सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से रायपुर और राजिम के बीच आवागमन आसान होगा। दिन में दो फेरे उपलब्ध होने से यात्रियों को समय की बचत के साथ भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

08755 रायपुर–राजिम मेमू सुबह 11.55 बजे रायपुर से रवाना होकर मंदिर हसौद, सीबीडी पीएच, केंद्री, अभनपुर और मानिकचौरी में रुकते हुए दोपहर 13.20 राजिम पहुंचेगी।

08756 राजिम–रायपुर मेमू ट्रेन राजिम से दोपहर 14.00 बजे रवाना होकर दोपहर 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

08757 रायपुर–राजिम मेमू दोपहर 14.30 बजे रायपुर से निकलकर शाम 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी। 08758 राजिम–रायपुर मेमू रात्रि 20.30 बजे राजिम से छूटकर रात्रि 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी।

 


अन्य पोस्ट