ताजा खबर
बिरनपुर हत्याकांड : सीबीआर्ई ने 2 और को किया गिरफ्तार
26-Jul-2025 6:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर / बेमेतरा, 26 जुलाई। बिरनपुर हत्याकांड की जांच में अचानक तेजी आ गई है। सीबीआई ने इस पूरे मामले में शनिवार को 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी बिरनपुर के ही रहने वाले हैं। सीबीआई ने इस प्रकरण पर 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। ये सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
उल्लेखनीय है कि बिरनपुर में 2 गुटों के संघर्ष में 8 अप्रैल 2023 को भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वहां साम्प्रदायिक तनाव फैल गया था। भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को बाद में भाजपा ने प्रत्याशी बनाया और वो विधायक बने। सरकार बदलने के बाद इस हत्याकांड की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे