कोण्डागांव

हिंदी हमारी भाषा, हमारी पहचान..., स्कूल में हिंदी दिवस, रखे विचार
15-Sep-2024 9:53 PM
हिंदी हमारी भाषा, हमारी पहचान..., स्कूल में हिंदी दिवस, रखे विचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 15 सितंबर। हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से1953 से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने से हम और हमारी राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रति गर्व महसूस करते हंै और हमारे संस्कृति और एकता को साझा करते हंै। उक्त बातें स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सिशिलिया ने हिंदी दिवस के अवसर पर चावरा हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में कही।

बाल सभा की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर अपनी स्वयं की लिखी हिंदी मेरी शान नामक कविता पाठ कर देवोस्मिता चटर्जी कक्षा ग्यारहवीं ने सबके मन में हिंदी के प्रति भाव जागृत किया गया।

हिदी पर अपने विचार प्रकट करते हुए कक्षा दसवीं की सौम्या दुबे ने कहा-आज के समय में अन्य भाषाओं का महत्व है लेकिन हिंदी भाषा का अपना विशेष स्थान है।  जैसे कि अपनी माँ का स्थान कोई भी नहीं ले सकता वैसे ही हिंदी हमारी भाषा है ,हमारी आत्मा का हिस्सा है और हमारी पहचान है।

हिंदी की वरिष्ठ व्यख्याता अंसुमती पाण्डे द्वारा हिंदी भाषा के हरेक पहलू पर प्रकाश डाला गया। शाला के भाषा प्रमुख धर्मेन्द्र यदु ने बताया कि भारत विविधता वाला देश है जहाँ अनेक भाषाएँ बोली और विभिन्न सांस्कृतिक का समावेश है।इतनी विविधता ओ के बाद भी हिंदी भाषा वह माद्यम है जो हम सब को एकता के सूत्र में  बांधने का रास्ता दिखती है। हम भारतीय इस विविधता में हिन्दी भाषा के माध्यम से एकता की शक्ति को समझते हैं, जो सभी भारतीय बन्धनों को मजबूत बनाता है।

हिन्दी विभाग की पदमा स्वामी, मोनिका पटेल, मिथिलेश तिवारी,भावना वर्मा,एंजलीना सैम्युअल एवम छात्र/छात्राओं ने इस अवसर पर अपने अपने विचार रखे।


अन्य पोस्ट