कोण्डागांव

सर्मपण वृद्धा आश्रम का निरीक्षण
15-Jan-2026 10:10 PM
सर्मपण वृद्धा आश्रम का निरीक्षण

कोंडागांव, 15 जनवरी। बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा सर्मपण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

सचिव द्वारा वृद्धजनों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा आश्रम के कर्मचारियों को वृद्धजनों की देखभाल और सुविधाओं मे निरंतर सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली नि शुल्क विधिक सहायता योजनाओं से अवगत कराया गया।

सचिव ने आश्रम प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

अंत में सभी वृद्धजनों को मकर संक्रान्ति की बधाई देते हुए फल एवं लड्डू वितरण किये गए। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के सभी कर्मचारिगण एव अधिकार मित्र लोकेश कुमार यादव, रंजन कुमार वैध उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट