कोण्डागांव
.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 31 दिसंबर। स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव के दौरान 14 वर्षीय छात्रा शनिवार को कबड्डी खेलते हुए घायल हो गई। छात्रा को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल कोण्डागांव भेजा गया।
उपचार कर रहे डॉ. मयूर चांदेकर के अनुसार छात्रा के कमर की हड्डी खिसक गई हैं। इस पूरे खेल आयोजन के दौरान आयोजक स्कूल की लापरवाही निकल कर सामने आई हैं।
जानकारी अनुसार, विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बरकाई के शासकीय उमावि बरकाई में 31 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन किया गया था। इस खेलकूद के दौरान स्कूल की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। खेल आयोजन में किसी भी तरह का प्राथमिकी स्वास्थ्य सुविधा का इंतजाम नहीं किया गया था। जिसका खामियाजा स्कूल की ही 14 वर्षीय प्रियंका मरकाम पिता देवनाथ मरकाम निवासी कुमगांव का उठाना पड़ा है। दरअसल प्रियंका मरकाम स्कूली वार्षीक खेलकुद के तहत आयोजित कबड्डी खेल में भाग ली थी। यहां खेल-खेल में उसका कमर का हड्डी खिसक गया। जिसके बाद से उसका कोण्डागांव के जिला अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार जारी हैं।
इधर विद्यालय के प्राचार्य संतराम कुवाची ने माना है कि, खेलकुद के दौरान प्राथमिकी स्वास्थ्य सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया था। इसके अलावा उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयूर चांदेकर का मानना हैं कि, शिक्षकों के सुपरविजन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होता। इन्हीं कारण से ऐसी स्थिति लगातार सामने आ रहीं हैं। डॉक्टर की माने तो दीपावली से अब तक 7 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया जा चुके हैं। पूरे मामले पर कोण्डागांव के कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि, वे फिलहाल बाहर हैं, मामला को दिखाया जाएगा।