कोण्डागांव

मीना बाजार में और आकर्षक झूले
12-Mar-2022 9:45 PM
मीना बाजार में और आकर्षक झूले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 मार्च।
  कोण्डागांव के पारम्परिक वार्षिक मेला में कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं। सुधीरकांत सिन्हा द्वारा ब्रेक टावर, ड्रेगन झुला, टोराटोरा मौत का कुआं एवं बच्चों के लिए वाटर बोट, मीक्किमाउस, थ्री अवन स्कापियों, जंपिंग झूम के साधन उपलब्ध हंै। साथ ही डेढ़ सौ फैंसी सामानों के दुकानों में कपड़ा, जूता, खिलौना, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु प्राप्त होती है।

  सिन्हा एण्ड सिन्हा कंपनी के संचालक सुधीरकांत सिन्हा ने बताया कि सन 1979-80 लगभग 40 वर्षों से सूरज कांत सिन्हा, सुधीर कांत सिन्हा दोनों भाइयो के द्वारा कांकेर, पखांजूर, नारायणपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, केशकाल, फरसगांव, माकड़ी, अंतागढ़, डोंगरगढ़, कुरूद, भानुप्रतापपुर, ओडिशा के कलसी मेला रायगढ़, उमरकोट, नवरंगपुर, आदि मेलों में मिनी डिजनीलैंड (सिन्हा मीना बाजार)की उपस्थिति के बगैर मेला अधूरा माना जाता है।  उन्होंने बताया कि, कोरोनाकाल के 2019, 20, 21 में वार्षिक मेला नहीं हुई। इस वर्ष मेले में मनोरंजक झूले लगा रहे हैं।

 सुधीरकांत सिन्हा ने बताया कि  कोण्डागांव का मेला अपने आप में खास है। यहां व्यापार के भी अच्छे आसार रहते है, इसके चलते वे अधिक से अधिक मनोरंजक झूलों का सेटअप यहां डालते हैं। वहीं इस वर्ष कई नए झूले मेला में लगाए गए हैं। कोण्डागांव जिला के द्वितीय पारंपरिक मेले में झूलों में बदलाव महसूस होगी। इस वर्ष आकाश झूला की आकृति का बढ़ाकर 16 से 20 बास्केट वाली बनाई गई, साथ ही मौत के कुएं की ऊंचाई एक मंजिला से दो मंजिला की गई है। साथ ही मेले में मनोरंजक झूले नाव झूला, 3 अन्य आकाश झूला, 2 ब्रेकडान्स झूला, स्लांबों झूला, ड्रेगंन झूला, बच्चों के लिये मिक्की माउस, जीप, मोटरसायकल झूला सहित कई आकर्षक प्रदर्शनी लग रहे हैं।

आगे कहा कि पूर्व में कोण्डागांव का पारम्परिक वार्षिक मेला एक महीना का होता था। वह घटते-घटते 10-12 दिन का हो गया है। कोण्डागांव मेला के पश्चात सिन्हा मीना बाजार दंतेवाड़ा फागुन मेला में लगाई जाएगी।


अन्य पोस्ट