कोण्डागांव

मांगों को ले ग्रामीण स्वा. संयोजक कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे आवाज बुलंद
11-Mar-2022 10:01 PM
मांगों को ले ग्रामीण स्वा. संयोजक कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे आवाज बुलंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 मार्च।
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बैठक आहुत की, जिसमें आगामी हड़ताल की रणनीति पर विचार किया गया।

बताया गया कि विगत कई सालों से वेतन विसंगति का दंश झेल रहे हंै। इससे पहले वेतन सुधार आयोग अनुशंसा की थी, साथ ही विभागीय प्रस्ताव भी स्वास्थ्य संयोजक के वेतनमान की वृद्धि के लिए दिया गया था। लेकिन आज पर्यंत तक कोई ठोस निर्णय सरकार के द्वारा नहीं लिया गया। जिससे दुखी होकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने काम बंद करके हड़ताल करने की ठान ली है।

 विदित हो कि पूर्ववर्ती सरकार में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 47 दिन का हड़ताल किया था, जिसमें 1262 कर्मचारी बर्खास्त भी हुए थे और अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ा था। इसके पश्चात वर्तमान में सरकार ने अपनी घोषणापत्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, लेकिन आज तक कोई ठोस परिणाम प्राप्त नहीं हुए है। स्वास्थ्य संयोजक अथवा बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जिन्होंने कोरोनोकाल के समय अनवरत बिना अवकाश से टेस्टिंग से लेकर टीकाकरण का कार्यक्रम किया था, साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को भी ग्रामीण अंचल के लोगों तक पहुंचाया था।

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष द्रुपत राज सेठिया ने कहा कि आत्मसम्मान और सम्मानजनक वेतनमान के लिए सभी लोग एकजुट होकर सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। कर्मचारी की मुख्य मांग वेतन विसंगति दूर करें शासन, पदनाम परिवर्तन, ऑनलाइन एंट्री का राशि 5 हजार रुपए बढ़ाया जाए, उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर में बॉय की पोस्टिंग किया जाए।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश नेताम, तुलसी नेताम, भूपेश नायक, संत नाग, नवीन विश्नोई, यमुना सेठिया निशा मोमिन, लता सोनी, सुनीता दुग्गे, डीएस वर्मा, भोजनाथ, टिकेश पांडे, रामनाथ बघेल, जय सिंह नेताम और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट