‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 अगस्त। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में गत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सत्र 2024-25 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिये दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंकी शिवराज शाह राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा एवं एवं अध्यक्षता अजय नाहटा अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना से हुआ । अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुश्पगुच्छ देकर किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा ने स्वागत भाशण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य एवं महत्ता को बताया। उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार जेनेरिक कोर्स का चयन करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि हम अपने जीवन में शिक्षा माध्यम से आगे बढ़़ सकते है एवं शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में आने वाले बाधा से डरे नहीं वरन सत्त परिश्रम करते रहे। विशिष्ट अतिथि प्रकाश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी ने विद्यार्थियों के लिये अनुशासन को आवष्यक बताया एवं पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृक्षारोपण को आवश्यक बताया।
श्रवण मरकाम पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्रो के विकास में मील का पत्थर बताया। अजय नाहटा ने गीत एवं कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया एवं महाविद्यालय के प्रमुख मांगो को रखा। रवि दुबे, प्रभारी भाजपा मंडल नगरी ने प्राचीन शिक्षा नीति एवं आधुनकि शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
आराधना शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी ने बालिकाओं को शिक्षा में आगे बढऩे के लिये प्रेरित किया तथा महाविद्यालय के विकास हेतु दो लाख की राशि प्रदान किया। दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने कहा कई नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है तथा एक लाख की राशि प्रदान की। हूमित लिमजा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने छात्र-छात्राओं को प्र्रेरित किया। प्रो.कविता नारंग ने छात्र-छात्राओं को प्रेजेंटेषन के माध्यम से महाविद्यालय स्टॉफ से परिचय कराया एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया।
विशिष्ट अतिथि के रुप में अराधना शुक्ला, दिनेस्वरी नेताम, हूमित लिमजा, हृदयलाल साहू, रवि दुबे, राजेन्द्र गोलछा, मोहन नाहटा, प्रेमलता नागवंशी, कमल डागा, मन्नू यादव, सुलोचना साहू उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संयोजक डॉ.रमेश कुमार देवांगन द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ.दीपा देवांगन ने किया।
इस अवसर पर प्रो.जयराम कुर्रे, प्रो.मोहित कुमार, प्रो.हितेषा नंद ठाकुर, प्रो.कौशल नायक, प्रो.लालमन बेरवंश, डॉ.शिवेन्द्र धुर्वे, डॉ.संध्यारजनी मिश्रा, डॉ.ममता सौरज, डॉ.गायत्री साहू, उर्वषी साहंू, प्रमोद चौरे सौरभ पाण्डे, सागर मण्डावी, अविरल तिवारी, मनोज बारले, अब्बास मेमन, कृष्णकुमार सिन्हा सहित 300-350 संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहें । डॉ.अंबा शुक्ला एवं सीता नेताम का विशेष येागदान रहा।