कुरूद, 19 अगस्त। अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे विधायक अजय चन्द्राकर को अपने बीच पाकर ग्रामीण महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर स्वागत किया। बहनों को उपहार भेंट कर श्री चन्द्राकर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन कर क्षेत्रीय विकास एवं उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयास का उल्लेख करते हुए युवा वर्ग को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩे की सलाह दी।
कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंडरका में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भौतिक विकास से जुड़ी जो भी मांग है, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में कई मिडिल स्कूलों की स्वीकृति मिली है, कुरूद कॉलेज में बीए एलएलबी, बीएड जैसे नए विषयों पर पढ़ाई होगी।
विधायक ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि खेत का जोत पहले जितना था, आज भी उतना ही है। परिवार में जनसंख्या बढऩे से बड़े किसानों की खेती भाई-भाई में बंट गई और कल के बड़े जोतदार आज छोटे किसान बन गए हैं।
इन स्थितियों को देखते हुए युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए क्षेत्र में दूध शीतलीकरण ,पशुपालन, मछलीपालन जैसे रोजगारउन्मुखी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा। अपने नेता की बातों से प्रभावित महिलाओं ने विधायक की कलाई पर रक्षासूत्र सजाकर रक्षाबंधन की बधाई दी।
इस अवसर पर नेमिन सिन्हा, कुलेश्वर चंद्राकर,कृष्णकांत साहू, थानेश्वर साहू, प्रभात बैस, वैभव चंद्राकर, गणेश सिन्हा,रामकुमार मार्कण्डे, सनत साहू,ओसाराम, गांधी साहू, कामदेव बंजारे, मिश्री सिन्हा,संजय साहू, हेमाराम, चंद्रकुमार, देवेंद्र, चुन्नीलाल, रिंकू, ललित चंद्राकर, राजू, विजय,कृपाराम, चमन साहू, सियाराम, छत्तर साहू, शिवप्रसाद, रूपराम, कुंजूराम, बिरेंद्र सिन्हा,जीवन ध्रुव, भीखम, हेमकुमार, गजानंद, संतोष,मोनेंद्र,दुष्यंत, चंद्रकला, तामेश्वरी, रूखमणी,सेवती,शिवबती आदि उपस्थित थे।