धमतरी

चित्रोत्पला साहित्य परिषद की बैठक
12-Aug-2024 4:21 PM
चित्रोत्पला साहित्य परिषद की बैठक

नगरी, 12 अगस्त। शनिवार को साई मंदिर सभा हाल में चित्रोत्पला साहित्य परिषद नगरी सिहावा की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुखता से आगामी साहित्यिक गतिविधियो आगे बढाते हुए नगरी सिहावा अंचल के उभरते रचनाकारों के लिए हाई स्कूल ,हायर सेकेंडरी स्कूल,एवम कालेज स्तर के नवोदित रचनाकारो के लिए स्वरचित (मौलिक) कविता पाठ हिंदी/छत्तीसगढ़ी दोनों भाषा में का आयोजन किया जाना है। इस तारतम्य में आगामी 25 अगस्त तक श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरुआत किया जावेगा। इसके बाद सांकरा, बेलरगांव सिहावा ,गट्टासिल्ली के बाद क्रमश आयोजन किया जाना तय हुआ है। साहित्य परिषद द्वारा प्रश्न मंच, कवि सम्मेलन, कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाना एवं वार्षिक साहित्यिक पत्रिका प्रकाशन आगमी दिसम्बर माह तक किया जाना तय हुआ। बैठक में संरक्षक कवि रंजन सार्वा, अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव पदुम लाल साहू, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता तुलसी राम साहू, सहसचिव कुलदीप साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे।  

सभी पदाधिकरियों ने उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए नगरी सिहावा अंचल के समस्त साहित्य प्रेमी सज्जनों, कविगणों, रचनाकारों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के भाइयों, शासन प्रशासन से सहयोग की अपील किया है।


अन्य पोस्ट