धमतरी
चाकू दिखा धमकाते 2 गिरफ्तार
12-Aug-2024 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 12 अगस्त। शहर में 2 अलग-अलग जगह पर चाकू लेकर लोगों को डराने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि इतवारी बाजार में एक युवक बटंची चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर नाम योगेश ध्रुव (22) मकेश्वर वार्ड निवासी बताया। उसके पास से बटंची चाकू जब्त किया। एक अन्य मामले में बाम्बे गैरेज के पीछे एक युवक बटंची चाकू लेकर लहरा रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक को पकड़ा।
नाम गौरव मानिकपुरी स्टेशन पारा निवासी बताया। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। रिमांड पर जेल भेजा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


