धमतरी

तुलसी जयंती पर बल बुद्धि और ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ
11-Aug-2024 8:43 PM
तुलसी जयंती पर बल बुद्धि और ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 अगस्त। गोस्वामी तुलसीदास जयंती  पर  विधायक अजय चंद्राकर के पहल से तैयार निशुल्क  लाईब्रेरी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, वाई-फाई एवं मार्गदर्शन केन्द्र एवं ओपन जिम का शुभारंभ वृंदावन से पधारे मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण महाराज एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करकमलों से किया गया।

रविवार दोपहर दो बजे अजय फाउंडेशन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से निर्मित ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक एवं युवा वर्ग को गुणवत्ता पूर्ण ज्ञान एवं खुद को कॉम्पिटिशन के लिए तैयारी करने लायक तैयार दर्शन केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री श्री चन्द्राकर ने बताया कि कुरुद में तुलसी जयंती महोत्सव की परम्परा बरसों से जारी है। उन्होंने सुरदास, नानक, रैदास, मीरा,तुकाराम जैसे संतों का उल्लेख करते हुए कहा कि भक्तिकाल में सनातन की रक्षा करने में गोस्वामी तुलसीदास की अग्रिम भूमिका निभाई है।

परिसर में आज से शुरू होने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि राजनीति की सीमा जहां खत्म होती है, वहां से समाज का काम शुरू होता है। ओपन जिम एवं जागिंग ट्रेक लोगों को स्वस्थ्य रखने में सहायक सिद्ध होगें। यहाँ बनी लायब्रेरी में  निर्माण किया गया है, साथ ही युवाओ के प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी के लिए आधुनिक संचार तंत्र एवं उत्कृष्ट साहित्य के साथ साथ अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी लायक किताबों का संग्रहण उपलब्ध होगा।

इसके पूर्व वशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता एलपी गोस्वामी ने बल बुद्धि और विद्या के इस केन्द्र में सभी को समय बिताने का आह्वान करते हुए कहा कि अपूज्यों की पूजा एवं पूज्यों का अपमान नहीं होना चाहिए, जहाँ ऐसा होता है वहाँ का विनाश निश्चित है।

इस अवसर पर निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, अनिल चन्द्राकर, राहुल महावर, विजय केला, मालकराम साहू, शिवप्रताप ठाकुर, ज्योति भानु चन्द्राकर,योगिता गांधी प्रवीण केला, संजय चैनवानी, कुलेश्वर,योगेश, भूपेंद्र चन्द्राकर, राजेश पवार,मनीष साहू, नवल केला, लोकेश साहू, थानेश्वर तारक, हरिशंकर सोनवानी, मनीष अग्रवाल, इमरान बेग आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट