धमतरी

बंगोली में मिनी माता की पुण्यतिथि मनी
12-Aug-2024 3:24 PM
बंगोली में मिनी माता की पुण्यतिथि मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अगस्त।
ग्राम बंगोली में जिला सतनामी समाज एवं ग्रामीण समाज द्वारा मिनी माता की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जैतखाम में पूजा-अर्चना कर माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई।

रविवार को ग्राम पंचायत बंगोली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज धमतरी जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंजारे ने बताया कि मिनीमाता प्रथम महिला सांसद निर्वाचित हुईं। सतनामी समाज के उत्थान के लिए उन्होंने अंबेडकरवादी दलित आत्म-अभिव्यक्ति की राजनीति की। पति की मृत्यु के बाद माता ने समुदाय का नेतृत्व संभाला, और जातिवाद, छुआछूत,बाल विवाह और दहेज के खिलाफ समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। 

उन्होंने संसद में अस्पृश्यता बिल को पास कराने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया, साथ ही वें गरीबी और अशिक्षा दूर करने के लिए भी लगातार आवाज उठाती रहीं। अनाथ व पीडि़तों की सेवा करना उनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य था। 

इस मौके पर सरपंच रूमान सिंह कुर्रे, हरिकिशन, पुखराज टंडन,चोमन जोशी, चम्मन लाल, मोहन तारक, कौशल खेलवार, पवन मंडलेश, खम्हन सोनवानी, प्रेमनारायण कुर्रे, भूपेंद्र, प्रेम, तेजेश्वर जगमोहन, रोहित, किशोर कुर्रे, रोहित, भगत टंडन, ओमन चंदेल, धरमू बंजारे, खेमन टांडे, टोमन चंदेल, भावसिंह डाहरे, रूपेश बघेल, खिलावन बारले, गजेंद्र टंडन, छन्नूलाल महिलांगे आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट