‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 अगस्त। 11वीं शताब्दी में निर्मित भगवान कर्णेश्वर महादेव मंदिर जोकि ग्राम देउरपारा (सिहावा) में स्थित है। जिसमें सावन के पवित्र माह में एक लाख से अधिक कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया।
भगवान भोलेनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं का अपार भीड़ देखने को मिला छत्तीसगढ़ से लगे प्रांत ओडिशा के रायगढ़ जिला नवरंगपुर उमरकोट कोरापुट एवं बस्तर कोंडागांव केशकाल विश्रामपुरी कांकेर गरियाबंद महासमुंद बालोद राजी म अभनपुर के साथ-साथ अंचल के नगरी सकरा बेलर सेमरा सिहावा सोना मगर भीत कुकरेल घटुला मल्हारी एवं आसपास के समस्त गांव से लाखों कांवरिया श्रद्धालु गण पैदल चलकर भगवान कणेश्वर महादेव को जलाभिषेक किए एवं अपने परिवार की खुशी की कामना की।
सावन के पवित्र माह में श्रद्धालुओं का भोलेनाथ के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला पूरा क्षेत्र हर हर महादेव किनारो से गूंज उठा मंदिर ट्रस्ट द्वारा कांवरियों के रुकने की व्यवस्था एवं मंदिर में आराम से भगवान भोलेनाथ का दर्शन हो सके इसलिए ट्रस्टियों की अलग-अलग जवाबदारी के साथ व्यवस्था की गई थी ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दिन भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित था जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं द्वारा उठाया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कणेश्वर महादेव भगवान का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है यहां जो भी श्रद्धालु भक्ति भाव से दर्शन करने आते हैं। उनकी मनोकामना पूरी होती है, इसीलिए दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
सावन के पवित्र माह में लाखों लोगों ने भगवान का दर्शन कर जलाभिषेक का कार्य किया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था नगरी निवासी गोलू मालू एवं साथियों द्वारा पूरे एक माह के लिए किया गया। जहां लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया ट्रस्ट के साथियों के सहयोग से सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का कार्य थाना प्रभारी सिहावा तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा प्रदान की गई, जिसकी तारीफ सभी लोगों ने किया। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने भविष्य में शासन की ताकि और अधिक सुरक्षा दी जा ज्ञापित किया। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिला। विभिन्न कार्यक्रमों में आए अतिथियों का ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया ।
जिसमें प्रमुख कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग जी विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंबिका मरकाम राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक लाल ध्रुव ,पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव रहे।
आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मोहन पुजारी ,प्रदीप बंटी छाजेड़, महेंद्र कौशल ,पूजा व्यवस्था प्रभारी योगेश साहू ,विनोद पुरी गोस्वामी, राजेंद्र पुरी गोस्वामी ,मंदिर व्यवस्था प्रभारी डोमार मिश्रा, संतु राम साहू, पुरुषोत्तम साहू ,तिहारू राम यादव, दुर्गेश साहू, कुलेश्वर साहू, अनिरुद्ध साहू ,प्रकाश सार्वा, गोलू साहू, ने अपनी भूमिका निभाई सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं ट्रस्ट के संरक्षक अंबिका मरकाम, ट्रस्ट के संरक्षक कैलाश पवार, कोषाध्यक्ष निकेश्वर सिंह ठाकुर, सचिव ललित शर्मा ,सह सचिव रामभरोस साहू, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, कलम सिंह पवार ,प्रकाश बैस, नागेंद्र शुक्ला, छवि ठाकुर, कमल डागा, भरत निर्मलकर, रवि ठाकुर, पेमन स्वर्णबेर ,गगन नाहटा, हनी कश्यप, रवि भट्ट, संतोष जांगड़े, टैलेश्वर ध्रुव, प्रेमलता नागवंशी, मिलेश्वर साहू, रामलाल नेताम, राकेश चौबे एवं समस्त ट्रस्ट के साथियों के साथ-साथ ग्राम वासियों का सहयोग मिला।